Wednesday, April 2, 2025

मेरठ में रिटायर्ड बैंककर्मी से सगे सालों ने एक किलो सोना और लाखों की नकदी हड़पी

मेरठ। बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर दो सगे सालों ने रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार वर्मा से एक किलो से ज्यादा सोना और 8.30 लाख रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर देहली गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित राजकुमार वर्मा निवासी 32/1 शास्त्रीनगर थाना नौचंदी ने बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके सगे साले चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा निवासी विश्व एनक्लेव थाना टीपीनगर की दुकान देहली गेट क्षेत्र में कालीचरण मार्केट कच्ची सराय सराफा बाजार में है। इन दोनों ने सराफा बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर उनसे करीब 990 ग्राम सोना ले लिया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने बैंक से लोन लेकर सोना खरीदा था। इसके अतिरिक्त नकद और चेक के माध्यम से 8.30 लाख रुपये भी आरोपियों ने ले लिए।

 

 

उनकी पत्नी से भी जरूरत के नाम पर करीब 90 ग्राम सोने के गहने ले लिए। ये गहने एक-दो दिन में वापस करने का वादा किया था। लेकिन कई महीने बाद भी वापस नहीं किए। इस दौरान उन्हें होम लोन की जरूरत थी तो आरोपियों ने कहा कि किश्त हम दे देंगे। शुरू में कुछ किश्त आरोपियों ने दी भी, लेकिन फिर बंद कर दी। अब किश्त की रकम उनकी पेंशन से कट रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय