Sunday, May 19, 2024

मेरठ में कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने मासूम बच्चों की हत्या,शव नहर में फेंके

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। खैरनगर से 10 वर्षीय मेराब और उसकी छह साल की बहन कोनेन लापता हो गए थे।  दोनों बहन भाई की कातिल उनकी मां निकली। जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बच्चों की हत्या की है।

महिला ने अपने दोनों बच्चों की प्रेमी के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों को नहर में फेंक दिया गया। खौफनाक वारदात को दोनों की जुबानी सुनकर पुलिस व परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस दोनों बच्चों के शवों की तलाश में जुट गई है। प्रेमी युगल का वारदात में मोहल्ले की दो महिलाओं समेत चार लोगों ने साथ दिया।
पूर्व पार्षद सऊद फैजी अपने माता.पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। पार्षद बनने के बाद सऊद ने काफी धन अर्जित किया। चार साल पहले उसकी मुलाकात निशा बेग से हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिसके बाद सऊद ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और निशा से करीबी रिश्ते बना लिए। निशा का पति शाहिद लालकुर्ती में जूते की दुकान पर नौकरी करने चला जाता था और बच्चे स्कूल। दिनभर सऊद निशा के घर पर रहता था। दोनों की प्रेम कहानी की गवाह मोहल्ले की दो महिला और दो युवक थे। उक्त सभी का खर्च पूर्व पार्षद उठाता था। पूर्व पार्षद निशा से निकाह करना चाहता था। उसने निशा के साथ मिलकर ही उसके बच्चों को मारने की योजना बनाई थी।

निशा प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने दस साल के बेटे मेराब और छह साल की बेटी कोनेन की हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को नहर में फेंक दिया गया। साथ ही बच्चों के गायब होने की पुलिस को सूचना दी। दिनभर पुलिस बच्चों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। पूर्व पार्षद एक सीसीटीवी में नजर आया तो पुलिस को शक हुआ। गुरुवार की आधी रात के बाद सख्ती से पूछताछ में सऊद टूट गया। उसने निशा के साथ मिलकर बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस भोला झाल की नहर पर बच्चों के शवों की तलाश में जुट गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों की हत्या की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय