Thursday, May 15, 2025

मुरादाबाद में पति बंदर भगाने नहीं आया तो महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद। थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला ने बताया कि पति के बंदर को भगाने नहीं आने पर उसने यह कदम उठाया है।

 

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मोबाइल की दुकान चलाता है। शनिवार को व्यक्ति की पत्नी घर पर अकेली थी। इस बीच घर में एक बंदर घुस आया। महिला ने पति को फोन कर बंदर के घर में घुसने की जानकारी दी और उसे भगाने को कहा। वहीं, दुकान में ग्राहक के होने के चलते व्यक्ति को घर आने में थोड़ी देर हो गई।

 

इस पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत में सुधार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय