Monday, May 5, 2025

मुज़फ्फरनगर में सिगरेट उधार ना देने पर खोखा मालिक को सरेआम मारपीट कर किया घायल

मोरना। बेहड़ा सादात गाँव के बस स्टैंड पर बाइक चालकों ने सिगरेट उधार न देने पर खोखा मालिक के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने संगठित होकर खोखा मालिक को बीच चौराहे पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिये मुजफ़्फरनगर अस्पताल रैफर किया गया। खोखा संचालक के साथ सरेआम मारपीट की घटना से रोष व्याप्त हो गया। पीडि़त के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं मारपीट की घटना सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गयी।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में मुख्य चौराहे पर अहतशाम व जीशान अपने खोखे पर कोल्ड ड्रिंक्स व पनवाड़ी की सामग्री को बेंचते हैं। शनिवार की देर शाम 9.&0  बजे के लगभग बाइक सवारों द्वारा सिगरेट खरीदने के दौरान हुई कहासुनी के कुछ देर बाद लाठी डंडो से लैस दर्जनों हमलावरों ने जीशान नामक युवक के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहाँ से फरार हो गया।

वहीं घायल जीशान के चाचा दीन मोहम्मद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात बेहड़ा सादात निवासी नीरज ने सिगरेट मांगी थी। जीशान ने सिगरेट दे दी थी, किन्तु नीरज ने सिगरेट दूसरे ब्राण्ड का देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की, जिसका विरोध करने पर नीरज ने अपने साथियों रजत, विशाल, मुकुल, प्रियांशु व  सोनू आदि ने लाठी डंडो व हॉकी से जीशान को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जीशान को उपचार के लिये मुजफ़्फरनगर ले जाया गया। घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया।  थानाध्यक्ष सुनील कुमार कसाना ने बताया कि सात नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी अमल में लायी जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय