Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर में घर में घुसकर व्यापारी के साथ लूट का प्रयास, रिवाल्वर से डराया, मचा हड़कंप

मोरना। भोपा के प्रसिद्ध व्यापारी के घर में घुस आये तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है, वहीं घटना को हड़कम्प मच गया है।

भोपा निवासी निर्मल कुमार जैन मुख्य मार्ग पर किरयाना के सबसे बड़े प्रतिष्ठान के स्वामी बताये जाते हैं। शनिवार की देर शाम निर्मल जैन दुकान को बंद कर घर लौटे थे तथा घर पर पत्नी मन्जू जैन के साथ खाना खा रहे थे। घर का मुख्य द्वार खुला हुआ था कि तभी अचानक तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस आये। निर्मल जैन ने बदमाशों का घर में घुस आने का विरोध किया तो एक बदमाश ने रिवॉल्वर निकाल कर आतंकित किया।

पत्नी के द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाशों द्वारा घनी आबादी के बीच लूट के प्रयास को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश भी की। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की व आसपास लगे सी सी टी वी कैमरे की फुटेज की माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर व्यापारियों तथा ग्रामीणों में रोष का माहौल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय