Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना ने होटल-रेस्टोरेंट में चलाया चेकिंग अभियान,कहा-जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना ने आज 14 फरवरी को सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा के उपरांत, संगठन के महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष भुवन मिश्रा के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने “जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

मुज़फ्फरनगर में विद्युत केबल से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

[irp cats=”24”]

क्रांतिसेना ने वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक मानते हुए इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई चेतावनी के चलते शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट पहले से ही बंद रहे। हालांकि, कमल सिनेमा के पास स्थित एक पब-रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान दो युवतियां गैर समुदाय के युवकों के साथ पाई गईं। युवतियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गाज़ियाबाद में पत्नी से मिलने ससुराल आये युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, ससुराल पक्ष के 3 हिरासत में

शिवसेना के मंडल अध्यक्ष शरद कपूर और क्रांतिसेना महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी ने आरोप लगाया कि वेलेंटाइन डे को पूरी तरह से व्यावसायिक बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां इस दिन का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है और युवा वर्ग पथभ्रष्ट हो रहा है।

नोएडा में किशोरी समेत 6 लोगों ने की आत्महत्या, बिजली के करंट एक की मौत

क्रांतिसेना नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शहर के कई रेस्टोरेंट और होटल मालिकों ने छोटे-छोटे केबिन बनाकर उन्हें युवाओं के लिए उपलब्ध करा दिया है, जहां अश्लील गतिविधियां हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे होटल और रेस्टोरेंट की पहचान कर उन्हें तुरंत बंद किया जाए।

 

क्रांतिसेना के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल वेलेंटाइन डे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी जारी रहेगा। संगठन ने अश्लीलता और भोंडेपन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

इस अभियान में प्रमुख रूप से क्रांतिसेना के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मिथलेश गिरी, राखी मित्तल (सह सचिव), सविता गौतम (जिला उपाध्यक्ष), अनोखी दुबे (मीडिया प्रभारी), शैलेंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय