Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में थाने में धरना शुरु, ब्लॉक प्रमुख के नाम का पत्थर तोडा,रालोद कार्यकर्ताओं में रोष

बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद विरोधी गुट सक्रिय हो गया है। बुधवार को विरोधी गुट के लोग विकास खंड़ कार्यालय पहुंचे। कई लोगों ने ब्लॉक परिसर में स्थित ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को तोड़ दिया।

आरोप है कि असामाजिक तत्व उनके कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को भी तोडऩे का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही रालोद नेता व कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर पहुंचे। रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

रालोद कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। तोडफोड करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ता बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक व पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी धरना स्थल पर पहुंच गए।

[irp cats=”24”]

मौके पर मौजूद सीओ विनय गौतम ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष संदीप मलिक से घटना की तहरीर मांगी। जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ विनय गौतम ने समझाते हुए कहा कि तहरीर दे दो, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर रालोद नेता गुस्से में आ गए। रालोद नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस जांच कर गिरफ्तारी करने की बात कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक कोतवाली परिसर में रालोद कार्यकर्ताओं का धरना जारी था। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, फुगाना के पूर्व प्रधान चौ थाम सिंह, मुकेश मलिक, कुलदीप मलिक, सुरेंद्र सहरावत, बाल किशोर त्यागी, संयम, सत्यपाल सहरावत, नियम व राजू सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ विनय गौतम उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क में लगे रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय