Saturday, March 29, 2025

मुजफ्फरनगर में सचिन त्यागी ने सपा से किया किनारा, भाजपा का थामा दामन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सचिन त्यागी ने भी आज पार्टी से किनारा कर लिया है। पहले 128 कार्यकर्ताओं के साथ सपा के कुछ मजबूत सिपाहियों ने पार्टी छोड़ी, इसके बाद कुछ अन्य नेता भी किनारा कर गये।

अब मुनव्वर हसन और चिररंजन स्वरूप के शुरूआती दौर से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहने वाले और मजबूत कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाले सचिन त्यागी ने भी सपा छोड़ दी है।

सचिन त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को भेज दिया है। उनका कहना है कि अभी उन्होंने कोई दूसरा निर्णय नहीं किया गया है, वो जल्द ही समर्थकों के साथ मीटिंग निर्णय लेंगे। सूत्रों का दावा है कि सचिन त्यागी भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सचिन त्यागी का पार्टी छोड़ना सपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय