Saturday, May 18, 2024

नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर बीजेपी में घमासान, बड़ौत से अमित राणा और लोनी से अनिल कसाना के टिकट कटे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में टिकटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में घमासान मचा हुआ है। टिकट दिलाने और कटवाने के लिए ‘दिल्ली दरबार’ तक पेशबंदी चल रही है।

सोमवार को गाजियाबाद की लोनी और बागपत जिले की बड़ौत नगर पालिका के उम्मीदवारों का टिकट काट दिया गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद रविवार की देर रात बड़ौत नगर पालिका के लिए मौजूदा अध्यक्ष अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर को उम्मीदवार घोषित किया गया था। हालांकि, गुटबंदी के चलते अमित राणा का नाम सूची में शामिल नहीं था। उन्हें जिला भाजपा कार्यालय से उम्मीदवारी की सूचना दी गई। अमित राणा ने सोमवार की सुबह अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर होते-होते पार्टी हाईकमान ने उनका टिकट काट दिया। ठीक इसी तरह गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका से घोषित किए गए उम्मीदवार का भी टिकट काट दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय जनता पार्टी ने बड़ौत नगर पालिका के लिए एक बार फिर अमित राणा को प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि,  अमित राणा के खिलाफ बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह और बड़ौत के विधायक व राज्य सरकार में मंत्री केपी सिंह मलिक खड़े थे। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक अमित राणा की खिलाफत की। जिसके चलते अंतिम समय तक अमित राणा का नाम घोषित नहीं किया गया। रविवार की देर रात अमित राणा को पार्टी की ओर से बताया गया कि वह उम्मीदवार हैं और सोमवार की सुबह नामांकन करें। अमित राणा ने सोमवार की सुबह नामांकन किया। इसके तुरंत बाद सांसद और विधायक दिल्ली पहुंच गए।

ठीक इसी तरह गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका से भाजपा ने अनिल कसाना को उम्मीदवार बनाया। अनिल कसाना के खिलाफ गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह खिलाफ हैं। लिहाजा, सोमवार की सुबह जनरल भी दिल्ली पहुंच गए। बागपत और गाजियाबाद के सांसदों व बड़ौत के विधायक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नगर पालिका से घोषित उम्मीदवारों को वापस लेने के लिए कहा गया। इसके तुरंत बाद पार्टी ने दोनों उम्मीदवार बदल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक अब बड़ौत नगर पालिका से सुधीर मान चुनाव लड़ेंगे। लोनी नगर पालिका से पुष्पा खड़खड़ी को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट कटने के बाद अमित राणा से बात हुई। उन्होंने कहा, “मुझे शहीद किया गया है।  पार्टी ने जो फैसला लिया है, उसे मैं स्वीकार करता हूं। मैंने नए उम्मीदवार सुधीर मान को बधाई दे दी है। मैं पूरे मनोयोग से सुधीर मान को चुनाव लड़वाउंगा।”

दूसरी ओर गाजियाबाद में भी बवाल चल रहा है। यूपी नगर निकाय चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह गाजियाबाद में मेयर पद की उम्मीदवार सुनीता दयाल का नामांकन होना था। इसके लिए मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी के दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विधायक के दफ्तर में जमकर लात-घूंसे चले हैं और थप्पड़ बाजी हुई।

इस पूरी घटना का वीडियो भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने अपने मोबाइल से बनाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि विधायक अजीत पाल त्यागी के दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय