Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में माँ ने नहीं दिए 50 हज़ार रुपये तो बेटे ने मार ली खुद को गोली !

जानसठ- थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक युवक ने सुबह के समय खुद को गोली मारकर लहूलुहान कर लिया।

परिजनों द्वारा युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी और युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

युवक घर का इकलौता बेटा था। शनिवार को सुबह के समय ग्राम गढ़ी थाना जानसठ निवासी अली जैदी पुत्र नय्यर ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया।

[irp cats=”24”]

चर्चा है कि युवक अपनी मां से 50 हजार रुपए मांग रहा था, रुपए न मिलने के कारण युवक ने खुद को गोली मारकर लहूलुहान कर लिया।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध तमंचा बरामद कर लिया और युवक को जानसठ अस्पताल लाया गया। युवक की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

उसके बाद युवक के परिजन उसे मेरठ अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक के पिता की भी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। युवक घर का इकलौता बेटा था।

थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। अवैध तमंचे के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय