Sunday, September 8, 2024

मुज़फ्फरनगर में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आई कुछ तेजी, अध्यक्ष के 4 व सभासद के 20 दावेदारों ने भरे पर्चे

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पर्चे खरीदने वालों के साथ-साथ पर्चे दाखिल करने वालों की संख्या में भी बढोत्तरी हुई है। जिले के दस निकायों में आज तीसरे दिन अध्यक्ष पद के चार पर्चे भरे गये, जबकि सभासद पद के बीस पर्चे दाखिल किए गए हैं।

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद के 55 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया कचहरी में चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कार्य जारी है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए आज तीसरे दिन भी कोई पर्चा नहीं भरा गया है, लेकिन सभासद पद हेतु चार पर्चे भरे गये हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एआरओ ईं. अबु जैड के समक्ष दो पर्चे भरे गए, जबकि एआरओ जितेन्द्र पाल सिंह के समक्ष दो पर्चे सभासद पद हेतु भरे गए हैं। मुजफ्फरनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज दो पर्चे बिकें हैं, जबकि सभासदों के दावेदारों ने थोक में पर्चे खरीदे और तीसरे दिन 98 पर्चों की खरीददारी हुई।

तहसील सदर में पुरकाजी नगर पंचायत व चरथावल नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पुरकाजी नगर पंचायत के आरओ एसडीएम सदर परमानंद झा हैं, जिनके समक्ष आज अध्यक्ष पद पर एक पर्चा दाखिल हुआ, जबकि सदस्य पद पर कोई पर्चा नहीं भरा गया। पुरकाजी अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे बिके हैं, जबकि सदस्य पद पर 51 पर्चे खरीदे गये हैं।

नगर पंचायत चरथावल के अध्यक्ष पद के आरओ एमएन त्रिवेदी के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु एक पर्चा दाखिल किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु भी एक पर्चा भरा गया है। चरथावल अध्यक्ष पद के लिए 14 पर्चे खरीदे गये हैं, जबकि सभासद हेतु 27 पर्चे खरीदे गये।

खतौली नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु आरओ एसडीएम सुबोध कुमार के समक्ष आज अध्यक्ष पद हेतु कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सभासद हेतु एक पर्चा दाखिल हुआ। खतौली में अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे बिके हैं, जबकि सदस्य पद के लिए 29 पर्चों की बिक्री हुई है।

जानसठ नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सभासद के लिए एक पर्चा भरा गया। जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे खरीदे गए, जबकि सभासद पद के लिए 23 पर्चे खरीदे गए। मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सदस्य पद हेतु दो पर्चे दाखिल हुए। मीरापुर में अध्यक्ष पद के लिए नौ पर्चे बिके और सभासद के लिए 19 पर्चे खरीदे गए।

नगर पंचायत भोकरहेडी में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया, जबकि अध्यक्ष के लिए आठ पर्चे बिके और सभासद के लिए 19 पर्चे बिके हैं।

नगर पंचायत बुढाना में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए तीसरे दिन भी किसी ने पर्चा नहीं भरा है, केवल पर्चे खरीदे गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए, जबकि सभासद के लिए 20  पर्चे खरीदे गए हैं।

शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया, लेकिन सभासद पद के लिए 12 पर्चे भरे गए हैं। शाहपुर में अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए।

सिसौली में अध्यक्ष व सभासद के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय