Thursday, April 17, 2025

मुजफ्फरनगर में विक्रम सैनी ने सुधीर सैनी पर निकाली जमकर भड़ास..कहा-ईमानदार कार्यकर्ताओं का अपमान, गद्दारों को सम्मान दिया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान की हार से भाजपाईयों को गहरा सदमा लगा है और वे एक सप्ताह बाद भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गये हैं।

पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने इस हार के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सुधीर सैनी ने पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं का हमेशा अपमान किया और गद्दारों को सम्मान दिया है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने एक पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी की हार का सबसे बड़ा कारण व जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी है। सुधीर सैनी ने ईमानदार कार्यकर्ताओं का हमेशा अपमान किया और गद्दारों को सम्मान दिया है। इस चुनाव में भी सुधीर सैनी से गद्दारों पर विश्वास किया और कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव से दूर रखने की कोशिश की गई। यही कारण रहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता निष्क्रिय होकर घर बैठ गये और वोटर को घर से निकालकर बूथ तक ले जाने का काम नहीं किया। संजीव बालियान की हार के लिए सुधीर सैनी जिम्मेदार है और अब सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष पद से भी हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूलों की लूट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, किताब और ड्रेस माफिया पर लगाया आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय