Monday, February 24, 2025

नोएडा में विवाहिता व युवती समेत 5 लोगों ने मानसिक तनाव में की आत्महत्या

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने  वाले 5 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले सलिल पुत्र यशबीर सिंह उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुमारी मधु पुत्री चमन सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी दनकौर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले विवेक दुबे पुत्र अभय दुबे उम्र 47 निवासी निठारी गांव ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले अक्षय सिंह पुत्र मुकेश सिंह उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

 

गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली निशा पत्नी सोनू ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय