Monday, April 28, 2025

नोएडा में लिव इन पार्टनर युवती के खिलाफ मुकदमा, इंजीनियर ने की थी आत्महत्या

नोएडा। नोएडा में लिव इन में रहने वाले एक इंजीनियर ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका की मां ने लिव इन पार्टनर युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवती के उत्पीड़न के चलते उसके बेटे ने आत्महत्या किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

 

 

मुज़फ्फरनगर में शत्रु सम्पत्ति हड़पने के मामले में नगरपालिका का बाबू सस्पेंड, भूमाफिया और बाकी चर्चित बने पाक-साफ

 

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि रमाकांता पत्नी गिरीश पाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा उदित चंदेल उर्फ मयंक पुत्र गिरीश पाल सिंह सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रहता था। उसने 13 दिसंबर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़िता के अनुसार एक लड़की ने फोन करके उन्हें बताया कि उनके लड़के ने आत्महत्या कर लिया है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में निर्माणाधीन पुलिया बनी हादसों का कारण, पेड़ से जा टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि लड़की प्रीति सागर ने ही 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रीति सागर के उत्पीड़न के चलते उसके बेटे ने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेरोजगार इंजीनियर जलालाबाद का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि बेटे के लिव इन रिलेशन के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। बेटे ने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय