Thursday, November 30, 2023

नोएडा में युवती ने वीडियो कॉल कर युवक को साइबर रेप में फंसाया, 64 हजार ठगे

नोएडा। साइबर रेप में फंसा कर अज्ञात साइबर ठगों ने एक युवक से 64 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृजपाल सिंह पुत्र गजराज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पुर्व उन्हें वीडियो कॉल पर एक फोन आया। जैसे उन्होंने फोन उठाया उधर से एक लड़की ने अपने वस्त्र उतार दिए तथा निर्वस्त्र हो गई। इसी बीच उसने उनकी अश्लील वीडियो बना ली।

- Advertisement -

 

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद एक व्यक्ति का फोन आया तथा उसने कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच में डीएसपी के पद पर तैनात है। आरोपी ने उसे धमका कर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जेल भेजने के नाम पर उससे अपने खाते में 64 हजार रुपए डलवा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय