Thursday, April 24, 2025

नोएडा में 8 साल पूर्व अपहरण कर बच्ची के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में 8 साल पूर्व हुई अपहरण कर एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

 

 

[irp cats=”24”]

थाना कासना क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुई एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष जज पास्को  (प्रथम) विकास नागर की अदालत में चल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

 

 

 

दोनों पक्षों के गवाहों और वकीलों तथा जांच अधिकारी के बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में दोषी हरवीर और विपिन को 20-20 वर्ष की करवा सुनाई है। जबकि साक्ष्य के अभाव में भूपेंद्र नामक व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों पर 60 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय