Saturday, May 17, 2025

नोएडा में साइबर अपराधियों ने करोड़पति बनाने का दिया लालच, 84 लाख ठगे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर करोड़पति बनने का ख्वाब दिखाकर 84 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-50 निवासी संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया तथा निवेश के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने निवेश करने पर मोटी रकम मुनाफे के रूप में देने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने उन्हें एक लिंक भेजा।

व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ने के बाद आरोपियों ने उनसे स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करने के नाम पर लाखों रुपए डलवाया। पीड़ित को निवेश की गई रकम पर हर रोज एप पर बढ़ती हुई रकम दिखाई देती थी। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया तथा उसनेे अपने बेटों और अन्य लोगों से भी निवेश करवा दिया। आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार के लोगों से कुल 84 लाख रुपए ठग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय