Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में कई थाना प्रभारी बदले, नए दरोगाओं को मिला मौका, कई पटरी से उतरे

नोएडा । गौतम बुद्धनगर के पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से  आज 7 थानाध्यक्षों का तबादला किया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को थाना सेक्टर 20 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार सिंह को आईटी सेल नोएडा में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक अजय सिंह चाहर को थाना सेक्टर 126 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को थाना सेक्टर 39 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को आईटी सेल नोएडा में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को आईटी सेल नोएडा में तैनात किया गया है। उप- निरीक्षक विपिन कुमार को थाना प्रभारी नॉलेज पार्क बनाया गया है।
 उन्होंने बताया कि उप- निरीक्षक विनीत राणा को थाना प्रभारी सेक्टर 142 बनाया गया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि निरीक्षक उत्तम कुमार को आईटी सेल ग्रेटर नोएडा में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सरिता मलिक को थाना एक्सप्रेसवे का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उप- निरीक्षक अनुज पंवार को थाना प्रभारी ईकोटेक- प्रथम बनाया गया है।
यह भी पढ़ें :  'अगर सुप्रीम कोर्ट कानून बनाता है तो संसद को बंद कर देना चाहिए', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय