Friday, April 18, 2025

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन,वीडियो सामने आया,बाइक नंबर से पुलिस कर रही जांच

नोएडा। पति के साथ मार्केट जा रही एक महिला के गले से सरेशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश लूट करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिस समय यह घटना हुई वहां पर काफी लोग आसपास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-50 के पास की है। लूट की घटना होने से महिला सहमी हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज सैनी ने बताया कि आज सुबह को आशीष जैन नामक एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बहन गरिमा जैन सेक्टर-50 के एफ-ब्लॉक के पास अपने पति के साथ मार्केट जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाश लूट करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिस समय यह घटना हुई वहां पर काफी लोग आसपास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

बदमाश पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़े हैं, तथा जैसे ही महिला उनके पास पहुंचती है वे लूट करके भाग जाते हैं। इस घटना के चलते लोगों में भय व्याप्त है। कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है तथा यूजर्स ने पुलिस अधिकारियों से बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कुछ लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :   ग्रेटर नोएडा के दो गांवों में लीज बैक प्रकरणों की 14 अप्रैल नहीं होगी सुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय