Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में पुलिस आयुक्त ने किया 8 एसीपी का तबादला, चौकी व थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव की चर्चा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य 8 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं अब चर्चा है कि आने वाले कुछ दिनों में चौकी व कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया जायेगा।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिगत और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने शैव्या गोयल सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा के पद पर तैनात किया है। ट्विंकल जैन सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा और सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन के कार्य का निर्वहन करेंगी। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार गुप्ता सहायक पुलिस सहायक द्वितीय सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाए गए हैं।

 

 

दीक्षा सिंह सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंटर नोएडा में तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि बीएस वीर कुमार सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। अरविंद कुमार सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस सहायक तृतीय ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सौम्या सिंह सहायक पुलिस  आयुक्त महिला सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में जिला प्रशासन ने ’हमारा संविधान, हमारा विश्वास’ कार्यक्रम में डा. अंबेडकर को किया नमन

 

 

बता दें कि एक दिन पूर्व पुलिस आयुक्त ने सुमित कुमार शुक्ला अपर पुलिस उपायुक्त को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर का स्टाफ ऑफिसर तथा प्रभारी पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनात किया। सुधीर कुमार अपर पुलिस उपायुक्त को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट गौतमबुद्ध के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव को सौंप गए अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस लाइन के अतिरिक्त कार्य से मुक्त किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय