Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में 22 वर्षीय अनाथ युवक ने मायूसी की हालत में फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव बुंदूगढ़ में 22 वर्षीय अविवाहित युवक रवि सैनी ने  बीती रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

थानाध्यक्ष नानौता चंद्रसेन सैनी ने बताया कि रवि सैनी के माता-पिता काफी पहले मर चुके थे और उसकी देखरेख उसका चाचा करता था। उसकी दो बहनें थीं। जिनकी शादी हो चुकी थी। लेकिन रवि सैनी 15 दिन पहले ही रोजगार के लिए गांव से बाहर गया था और दो दिन पहले ही वह गांव लौटा था। तभी से वह गुमसुम और मायूस था।

बीती रात उसका शव गांव में खेत में बने ट्यूबवैल के कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

[irp cats=”24”]

एसएचओ चंद्रसेन सैनी ने बताया कि घटनास्थल से या घर में उसके कमरे से कोई भी सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी तक खुदकुशी करने की कोई खास वजह सामने नहीं आई है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय