Thursday, April 17, 2025

सिद्धार्थनगर जेल से रिहा हुआ हाजी याकूब का बेटा फिरोज कुरैशी, आज पहुंचा मेरठ

मेरठ। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज कुरैशी को सिद्घार्थनगर जेल से रिहा कर दिया है। उनकी कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत हो गई थी। जिसके बाद जेल में परवाना पहुंचा और उनको रिहा कर दिया गया। फिरोज कुरैशी आज सुबह मेरठ पहुंचा।
मीट फैक्टरी के संचालन में पूर्व मत्री हाजी याकूब समेत उनके परिवार पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बाद में पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया था।
फिरोज, इमरान और हाजी याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से इनका दूसरी जेल में स्थानान्तरण भी कर दिया गया था।फिरोज कुरैशी की जमानत कुछ दिन पहले हो गई थी। अब उनको जेल से रिहा कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :  विद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं या मुनाफाखोरी के अड्डे? कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय