Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में कच्ची ईटों से भरी घोडा बोगी पलटी, उसके नीचे दबने से मजदूर की हुई मौत

सहारनपुर (नागल)। थाना क्षेत्र के गांव सोहनचिड़ा में कच्ची ईटों से भरी एक घोडा बोगी के पलटने से गांव खटोली निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खटोली निवासी दिनेश कुमार (38) पुत्र चुहड सिंह क्षेत्र के गांव सोहनचिड़ा स्थित किसान ब्रिक्स फील्ड पर कच्ची ईटों की भराई का कार्य करता है। आज सुबह वह अपनी घोड़ा बुग्गी में कच्ची भरकर भट्टे पर आ रहा था। इसी दौरान भट्टे के निकट अचानक उसकी घोड़ा बोगी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई और वह उसके नीचे दबकर घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए सहारनपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता हैं कि मृतक दिनेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई,महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ दिए फ़ॉलो अप करने के निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय