Tuesday, May 21, 2024

सहारनपुर में लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे के नीचे दबने से वृद्धा हुई गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव रामखेड़ी में भारी बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी है। यहां बारिश के कारण एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। जिससे मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। बता दे कि भारी बारिश के दौरान बीती रात मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव रामखेड़ी में एक मकान के बरामदे का लिंटर भरभरा कर धराशाई हो गया। मलबे के नीचे दबने से (71 वर्षीय) वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।

लिंटर गिरने का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक गांव रामखेड़ी में तालाब के पास तेजपाल कश्यप का मकान है। मंगलवार देर रात करीब साढे तीन बजे भारी बारिश के बीच अचानक उसके पक्के मकान के बरामदे का लिंटर धराशाई हो गया। मलबे के नीचे दबने से बरामदे में सो रही तेजपाल की मां विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
मलबे के नीचे दबने से गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय