Tuesday, September 17, 2024

सहारनपुर में नगर विधायक राजीव गुम्बर ने विधायक निधि से बनी सड़क का किया लोकार्पण 

सहारनपुर। सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण किया।
वार्ड-53 में प्रताप नगर में सड़क, गली व नाली निर्माण का उद्घाटन करते हुए करते हुए विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश विकास की राह पर बढ़ चला है। उन्होंने कहा कि पूरे नगर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़कों व नाली निर्माण के कार्यो से स्थानीय क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा व आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पहले गड्ढों में सड़क हुआ करती थी कही भी आना-जाना दुश्वारियों भरा होता था परंतु अब भाजपा सरकार बनने के बाद सड़क और हाईवे निर्माण का एक नया अध्याय लिखा गया है।
जिससे कि अब कही पर भी आवागमन सुखद हुआ है। इसी प्रकार महानगर में भी अनेक विकास कार्य कराए गए हैं  जिनसे आमजन का जीवनस्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इन गलियों के निर्माण से जलभराव की समस्या भी दूर होगी। जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार होगा।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, पार्षद नीरज शर्मा, रविसेंन जैन, देवेंद्र राणा, विनोद सैनी, गौरव जैन, अनुराग जैन, पुनीत वर्मा सहित स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय