Tuesday, April 8, 2025

सहारनपुर में कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किया। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर दिन-प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 की एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है।

 

इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। देश प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 02 नवम्बर, 2023 को आई. आई. टी. बी.एच.यू. की छात्रा की तीन भाजपा के युवाओं द्वारा बेखौफ होकर जबरन गनप्वाइंट पर नग्न वीडियो बनायी गयी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

 

05 नवम्बर, 2023 को सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं 08 नवम्बर, 2023 को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पुष्टि होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें बचाने की नीयत से मध्य प्रदेश चुनाव में भेज दिया गया। ज्ञापन मे मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये।

 

वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाये।

ज्ञापन देने वालो में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रदेश सचिव अरुण सैनी, मोहित शर्मा, आरिफ मन्सूरी, प.सुमन शर्मा, सचिन, इकराम, गुलफाम, सुमित कुमार, सोमपाल कश्यप आदि शामिल रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय