Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में पति ने गोली मारकर की पत्नी हत्या, सगे भाई को भी मारी गोली, हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सहारनपुर जनपद में आज सुबह एटीएम से रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सगे भाई को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद में बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गाेली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जाकर सगे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सहारनपुर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महेंदी निवासी जफरा परवीन (31) की पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। बताया जाता है कि एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते जाफरा अपने मायके में रह रही थी। आज सुबह जीशान अपनी ससुराल आया और जाफरा को पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जाफरा एटीएम से रुपये निकाल रही थी कि जीशान ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।
इसके बाद जीशान अपने घर पहुंचा और अपने सगे भाई रिहान सिद्दीकी को भी गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन हरियाणा में बताई जा रही है। संभवत रिहान और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। शायद इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय