Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक व अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में बाइक चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन किसी न किसी की बाइक चोरी हो रही है।  कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भी बाइक चोर गिरोह के खिलाफ अभियान चला रखा है।
शनिवार को पुलिस टीम ने चार बाइक चोरों से पांच बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेजा था। पुलिस ने फिर आज फिर दो चोरो सावन व रवि को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक बाइक हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर व साठ बोतल देशी शराब की पकडी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय