Thursday, May 1, 2025

सहारनपुर में बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में एक युवक ने अपने पिता की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सहारनपुर जनपद के नानौता गुडम्ब गांव में बीती रात संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नानौता कल क्षेत्र के गांव गुडम्ब निवासी रूपचंद (64) और उसके बड़े बेटे हुकम सिंह उर्फ बिट्टू के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा था। बीती रात रूपचंद और हुकम सिंह के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

[irp cats=”24”]

 

आरोप है कि हुकम सिंह ने तैश में आकर अपने पिता रूपचंद पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। रूपचंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर हुकम सिंह मौके से भाग निकला। रूपचंद लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

 

उसके मंझले बेटे प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसपी सहारनपुर विपिन ताडा ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर आरोपी हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय