Tuesday, May 20, 2025

सुलतानपुर के विशेष न्यायालय में सपा के पूर्व विधायक पर दो मामलों में आरोप तय

सुलतानपुर।  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक विशेष अदालत में समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के खिलाफ दो मामलों में आज आरोप तय किये गये ।

अभियोजन पक्ष ने आज यहां बताया कि सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व बिना अनुमति रैली से जुड़े दो मामलों में आज अदालत में आरोप तय किया गये। आज पूर्व विधायक पाण्डेय सह आरोपियाें सहित विशेष न्यायालय में हाजिर हुए। जहां विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दो मुकदमों में आरोपियों विरुद्ध आरोप तय किये।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन व बिना अनुमति रैली करने के मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि दोनों मुकदमे कोतवाली देहात में दर्ज हैं तथा दोनों मामलों में सारे आरोपियों ने जमानत करवा ली है। आज पूर्व विधायक संतोष पांडेय सह आरोपियों मोहम्मद नईम, अलोक तिवारी, रामानंद सिंह, तैय्यब, अब्दुल कय्यूम, इरफ़ान, जाफर अली, राकेश सिंह, आकाश सिंह, सत्यपाल यादव व परमात्मा यादव अदालत पहुंचे थे तथा मजिस्ट्रेट ने आरोपों के बारे में पूछा तो सबने नकार दिया और मुकदमा चलाने की याचना की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय