Thursday, July 25, 2024

सहारनपुर में कक्षा पांच के छात्र की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद बेहट थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से हुए दर्दनाक हादसे में कक्षा पांच के (11 वर्षीय) छात्र की जान चली गई। घटना के बाद से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि छात्र स्कूल से निकलकर घर लौट रहा था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में आज सुबह एक छात्र की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शाहपुर गाड़ा निवासी युनुस का बेटा आरिज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। आज सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था। वह जल्दी ही बच्चों के साथ स्कूल से निकल आया और बच्चों के साथ खेतों की तरफ चला गया। रात में बारिश होने से खेतों में पानी भरा था और पेड़ भी गीले थे।

 

खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार पेड़ों से टच हो रहे थे, जिसकी वजह से पेडों में करंट दौड़ रहा था। आरिज ने जैसे पेडों को छुआ उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ के बच्चें दौड़ते हुए गांव पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन शव को गांव ले आए और पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

आरिज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। सात भाई-बहनों में चौथे नंबर के आरिज से उसका परिवार बेहद प्यार करता था। वह सुबह पहले मस्जिद में धार्मिक पढ़ाई करने के लिए जाता था और उसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जाता था। सुबह भी वह मस्जिद से घर पहुंचा और उसके बाद स्कूल गया था। उसके पिता यूनुस पेशे ट्रक ड्राईवर है। यूनुस ने बताया, कि वह छुट्टी के बाद ही स्कूल से आता था, लेकिन आज पता नहीं कैसे पहले ही स्कूल से निकल आया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय