Friday, May 9, 2025

सहारनपुर में घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का शव रजबहे में मिला,पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (बेहट)। घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला का शव रजबहे में मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव पानसर की कमलेश (62) का शव गांव के पास रजबहे में मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।

 

 

महिला की मौत की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।सुबह कुछ लोग गांव पानसर रजबहे की पटरी से जा रहे थे। उन्होंने रजबहे में पानी के अंदर एक महिला का शव देखा। सूचना पर पानसर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला की शिनाख्त कमलेश पत्नी राजसिंह के रूप में की। इसके बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई।

 

 

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते डिप्रेशन में चली जाती थी। सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। पुलिस मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय