Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में दूल्हे ने दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए,केवल एक रुपया और नारियल लेकर किया विवाह 

सहारनपुर। हरियाणा के पंचकूला से सचिन राणा की बारात सहारनपुर जनपद के कस्बा छुटमलपुर आई थी। यहां दूल्हे ने जब दहेज की रकम लेने से इंकार कर दिया, तो सभी ने उसकी तारीफ की। हरियाणा के पंचकूला से आए दूल्हे ने दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटा दिए। केवल एक रुपया और नारियल लेकर विवाह किया। दूल्हे का कहना है कि दहेज एक बड़ी सामाजिक बुराई है। इसे बंद होना चाहिए।

छुटमलपुर के गांव गंगाली निवासी मनोज पुंडीर की बेटी स्नेहा की शादी छुटमलपुर के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। बारात हरियाणा के पंचकूला के गांव बागवाली निवासी कृष्णपाल सिंह का बेटा सचिन राणा लेकर आया था। शादी के दौरान टीका रस्म के लिए जब दुल्हन पक्ष ने 21 लाख रुपये शगुन के तौर पर दूल्हे को भेंट किए तो उसने यह कहते हुए रकम वापस लौटा दी कि वह केवल एक रुपया और नारियल लेगा।
दुल्हन सचिन ने कहा कि आप बेटी दे रहो, इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। दुल्हन पक्ष के काफी आग्रह के बाद भी दूल्हे ने उक्त रकम स्वीकार नहीं की। दूल्हा सचिन कारोबारी और पिता किसान हैं और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सचिन और स्नेहा दोनों स्नातक तक पढ़े हैं।मांडुवाला के प्रधान विजयपाल सिंह राणा, शाकंभरी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय राणा, राकेश राणा, प्रधान रघुबीर सिंह आदि ने दूल्हे के इस कदम की तारीफ की।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय