Friday, May 16, 2025

सहारनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद हुई मारपीट, दो युवक और एक महिला हुई घायल 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच के बाद सात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी में बीती देर रात गांव ताहरपुर के चार युवक पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे में थे। इनकी कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले युवकों से रंजिश चली आ रही है। एक सप्ताह पूर्व भी आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो युवकों, एक महिला को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
मारपीट में आरोपी पक्ष के युवकों को मामूली चोटें आई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्षों में पहले भी नशे में विवाद हो चुका है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय