Tuesday, April 29, 2025

शामली में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में किया जागरुक

शामली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 12 फरवरी से 5 मार्च तक गांव चलो अभियान के अन्तर्गत गांव गांव जाकर किसानों व ग्रामीणों को प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा। इस दौरान ग्रामीणों से सुझाव लेकर हाईकमान को भी भेजे जायेगे।

 

 

[irp cats=”24”]

गुरूवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधिक करते हुए कहा कि आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाह व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुक्रताल से गांव चलो अभियान की शुरूआत करेगे। यह अभियान पांच मार्च तक चलेगा।

 

 

12 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामली के 12 फंडलों से एक-एक बसे जायेगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में गांव गांव जाकर चौपाले लगाई जायेगी और प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों व ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। साथ ही पदाधिकारी ग्रामीणों से पार्टी के लिए सुझाव भी लेगे।

 

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चमन सिंह, जिला मंत्री रामकुमार मलिक, ब्रहमपाल चौधरी, दिग्विजय सिंह, राजकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय