Saturday, May 17, 2025

शामली में तेंदुए ने पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे बनाया अपना शिकार, बालिका की मौत

 

शामली। तेंदुए ने रात्रि के समय पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गांव में पेहरा शुरू कर दिया। गांव में स्थित धर्मिक स्थल से अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों व आसपास के लोगों को सतर्क किया गया।

 

यमुना खादर के गांव मंडावर में अपने नाना के यहां आई पांच वर्षीया अंसा को रात्रि के समय तेंदुआ खिंच कर जंगल मे ले गया। तेंदुए ने उसके सिर व गर्दन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख तंदुआ घायल बालिका को छोड़ जंगल मे घुस गया। ग्रामीणों ने देखा तो तेंदुए के हमले व दहशत में बालिका की मौत हो गई थी। फारुख चौधरी ने बताया कि तेंदुए की दहशत में ग्रामीणों ने गांव में पेहरा शुरू कर दिया। वही धार्मिक स्थल से अनाउंसमेंट कर जंगल मे मौजूद किसानों व आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।

 

दो घण्टे बाद भी नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

 

साढ़े नो बजे के आसपास हुई घटना के उपरांत ग्रामीण तनवीर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को फोन कर अवगत कराया गया है। लेकिन दो घण्टों से अधिक समय बीत गया है। वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुँची है। महिलाओं व बच्चों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय