Thursday, April 24, 2025

शामली में किसानों ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की रखी मांग,कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

 

शामली। किसान मजदूर भारतीय संगठन के पदाधिकारियों ने देश में असमय हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को सौंपा।

शुक्रवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि देश में असमय हुई वर्षा व ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस बारिश से गेहूं की फसल एवं सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। देश पहले ही खाद्यान संकट से गुजर रहा है। आज के समय में किसानों की स्थिति पूरी तरह से बदतर हो गई है।

[irp cats=”24”]

उसके परिवार पर इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का पूर्ण रूप से असर पड़ा है। जिसका सीधा सीधा असर किसी ना किसी रूप में देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से फसलों का मुआयना कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, महासचिव मास्टर जाहिद, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, अजीत निर्वाल, प्रदीप त्यागी, मुंशाद, अकरम चैहान, मुस्तकीम, इमदादुल्लाह, मनोज कुमार, आशु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय