Wednesday, April 23, 2025

सोनभद्र में मुख्यमंत्री ने 414 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां 414 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता, क्योंकि उसको पता है कि उसका क्या हाल होगा। कोई दुस्साहस नहीं कर सकता। सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिल रहा है।

इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले कहा कि अपार प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर ऋषि मुनियों के तप से पुण्य हुई इस धरा को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां 414 करोड़ की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है। यहां कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास हो रहा है। इससे किसानों की आय वैज्ञानिक दृष्टि से दोगुनी करने में सहायक होगा।

मैंने निर्माणाधीन सोनभद्र मेडिकल कॉलेज़ का निरीक्षण किया। आज से छह वर्ष पहले कौन सोचता था कि सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज़ बन सकता है। अब यहां के नौजवानों को मेडिकल की पढ़ाई करने कहीं बाहर नहीं जाना होगा। अगले सत्र में हम यहां शैक्षिक सत्र शरू कर देंगे।

[irp cats=”24”]

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के प्रशासन से कहूंगा कि सीएसआर फंड का इस्तेमाल यहां के स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाने में करें। ताकि यहां के सुदूर वनवासी भाई बहन इसका लाभ उठा सकें।

आज से छह साल पहले पीने के पानी का सपना होता था। अब इस सोनभद्र क्षेत्र में हर घर नल योजना चल रही है। आपको आरओ का पानी मिलने जा रहा है। यहाँ के पिछड़े वनवासी आम जनमानस के लिए आवास एक सपना था। इस जनपद में एक लाख 11 हजार आवास दिया गया। चार लाख घरों में शौचालय दिया गया। आयुष्मान योजना, फ्री राशन दिया गया। पहले राशन माफिया खा जाता था।

आज सोनभद्र अपने नाम अनुरूप सोने का बनने जा रहा है। मैं एक टारगेट दे रहा हूँ यहाँ के प्रशासन को कि अगले एक महीने में कैंप लगाकर वनाधिकार के पट्टे देने का कार्य करें, जिससे वँचितों को उनका अधिकार मिले। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों मे भारत ने एक लम्बी दूरी तय की है। हाइवे वाटर वे, इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली पार्टी कांग्रेस का नाम लिए बगैर उस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 55-60 वर्षों से जो लोग शासन किया वे वंचितों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दे सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय