Sunday, May 19, 2024

देवबंद : सिविल बार एसोसिएशन देवबंद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र पुंडीर एडवोकेट 106 मत प्राप्त कर हुए निर्वाचित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन देवबंद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र पुंडीर एडवोकेट 106 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए है। जबकि विरेंद्रपाल एडवोकेट को 104 व रामपाल सिंह को 50 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रज कौशिक एडवोकेट 118 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। जबकि भूदत्त शर्मा एडवोकेट को 108 व मदनमोहन अग्रवाल एडवोकेट को 33 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवनंदन एडवोकेट 139 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। जबकि फिरोज अहमद एडवोकेट को 116 मत मिले।
महासचिव पद पर बालेश्वर प्रसाद  एडवोकेट 135 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। जबकि सुदेशपाल  एडवोकेट को 124 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बालकिशोर त्यागी एडवोकेट 153 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। जबकि आशीष कुमार शर्मा एडवोकेट को 106 मत मिले। सहसचिव प्रशासन पद पर मौ. साजिद 137 मत प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि सुशील कुमार एडवोकेट को 110 मत मिले। सहसचिव पुस्तकालय पद पर अक्षय त्यागी एडवोकेट 151 मत पाकर विजय हुए। जबकि बब्बर अली एडवोकेट को 106 मत मिले।
सहसचिव प्रकाशन पद पर शादाब (तिगरी) 135 मत प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि सुशील कुमार एडवोकेट को 117 मत मिले। सदस्य गवर्निग कान्सिल (15 वर्ष वकालत) पद पर सुशील सैनी एडवोकेट 134 व कंवरपाल एडवोकेट 113 वोट पाकर विजय घोषित हुए।
सदस्य गवर्निग कोन्सिल (15 वर्ष से कम वकालत) पद पर अजय कुमार एडवोकेट 142 व श्रीमति उमा शर्मा एडवोकेट 135 वोट प्राप्त कर विजय घोषित किए गए। चुनाव में जीत हांसिल करने वाले सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान नरेश कुमार  एडवोकेट, ब्रहम सिंह पुंडीर एडवोकेट,  तहसीन खां एडवोकेट, राजवीर शर्मा एडवोकेट, सुरेश चंद त्यागी एडवोकेट, उमेश कुमार एडवोकेट, जमील भारती  एडवोकेट, अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, अमित सिंघल एडवोकेट, मुरसलीन एडवोकेट, देश दीपक त्यागी एडवोकेट, आदेश त्यागी एडवोकेट, शरद पुंडीर एडवोकेट, बिजेंद्र गुप्ता व मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय