Tuesday, February 11, 2025

सर्किट हाऊस में उप मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में प्राप्त की जानकारी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मेरठ। आज सर्किट हाऊस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अधिकारियों से जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराया जाये।

 

 

यूपी विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से होगा प्रारंभ, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने कहा कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करते हुये कार्यवाही की जाये। शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप आमजनमानस के हितार्थ समग्र रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा कि आज सरकार अंतिम पायदान पर खडे हुये गरीब, कमजोर व्यक्ति की चिन्ता करती है तथा उसको सशक्त बनाने के लिए समग्रता से कार्यवाही करती है।

 

फिल्म में काम दिलाने के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से 4 करोड़ की ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 

उन्होंने कहा कि संगम तट पर स्वतंत्र भारत के इतिहास में बेहतर व्यवस्था के साथ महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था देने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। सर्किट हाऊस आगमन पर उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

 

 

 

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त आहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय