Saturday, May 17, 2025

मुज़फ्फरनगर में कपडा बेचने की आड में दो शातिरों ने महिलाओं से 11 हजार रुपए ठगे

मुजफ्फरनगर। कपड़े बेचने की आड में दो शातिर महिलाओं से 11 हजार रुपये लेकर भाग गए। महिला की बेटी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी शान हैदर की पत्नी शकीना जैदी बुधवार सुबह दस बजे घर में बेटी और पुत्रवधू के साथ थी तभी दो युवकों ने उनके घर पर आए।  युवकों ने कपड़े खरीदने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया लेकिन दोनों युवक कपड़ा खरीदने की जिद करने लगे। महिलाए आरोपियों के झांसे में आ गई और दोनों को घर के अंदर बुला लिया।

 

पेंट-शर्ट देखने के बाद आरोपियों से 11 हजार रुपये में सौदा हो गया। 11 हजार रुपये मिलते ही दोनों युवक नकदी और कपड़े लेकर भाग गए।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय