Tuesday, May 13, 2025

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में होली की मस्ती में बच्चों ने फेंका दोस्त को होलिका में, पैर जले

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सोसायटी के अंदर होली की मस्ती में कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को होलिका में फेंक दिया। पीड़ित के पैर बुरी तरह से जल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गौरसिटी गेलेक्सी 1 का बताया जा रहा है। कुछ बच्चों ने शरारत करते हुए अपने ही दोस्त को जलती होलिका में फेंक दिया। बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जल गए। आसपास सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद थी। सब लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे और होली खेल रहे थे। फिलहाल गनीमत यह रही कि रात में जली होलीका की आग काफी कम हो चुकी थी वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय