मेरठ। मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को सलाम करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज बुधवार को इसकी घोषणा की गई है। सुभारती विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025′ को केवल एक दिवस के रूप में नहीं बल्कि ‘महिला सप्ताह’ के रूप में विशेष तौर पर मनाने जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 2 से 8 मार्च तक सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की एक पूरी श्रंखला होगी।
सुभारती विवि ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के स्थापना के समय से निरंतर विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों से जुड़े अनेकों कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित करने की परंपरा रही है। नारी उत्थान और सशक्तिकरण विश्वविद्यालय के मूल उद्देश्यों में से एक रहा है। लैंगिक समानता व महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता लाने के विभिन्न प्रयास विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर किये गए हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० शल्या राज के निर्देशन में सुभारती विश्वविद्यालय आगामी ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025’ को केवल एक दिवस के रूप में नहीं बल्कि ‘महिला सप्ताह’ के रूप में विशेष तौर पर मनाने जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 2 से 8 मार्च तक सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की एक पूरी शृंखला होगी।
मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे
सप्ताह भर के कार्यक्रमों की इस श्रंखला के अंतर्गत सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा स्त्री शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे विद्यालयों की शिक्षिकाओं व प्राचार्याओं को, महिला रोज़गार व उद्यमिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं को, और विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को आरंभ कर उनका सफल नेतृत्व कर रही महिला उद्यमियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय की अलग-अलग समितियों और संकायों द्वारा ‘नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी, ‘विश्व को बदलने में महिला उद्यमियों की भूमिका’ विषय पर जानी-मानी महिला उद्यमियों द्वारा चर्चा, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा / परिसंवाद, और महिलाओं से जुड़े आर्थिक मुद्दों और वित्तीय स्थिरता पर कार्यशाला का आयोजन किए जाने की योजना है।