मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा की रफ्तार धीमी रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन बाद तापमान और बढ़ेगा। वहीं आज और कल फिर से मौसम बदल सकता है।
दिन का तापमान आज शनिवार को सुबह 34 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। जिस कारण से दिन में हल्की गर्म महसूस होगी। हवा की रफ्तार तेज रहने से तापमान स्थिर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन तापमान स्थिर रहेगा। वहीं आज और कल फिर से मौसम बदल सकता है। आज भी आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। वेस्ट यूपी में गर्मी का असर फिर से दिखाई देने लगा है। दो तीन दिन तक आंधी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। रविवार के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले चार दिन से लगातार अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से 18 और 19 अप्रैल को वेस्ट यूपी में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी दो तीन दिन गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।