Monday, May 6, 2024

चरथावल नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मास्टर इस्लाम जीते, बोले- पहले से ज़्यादा करेंगे विकास

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। चरथावल नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मास्टर इस्लाम चुनाव जीत गए है। नवनिर्वाचित चेयरमैन  मास्टर इस्लाम की ऐतिहासिक जीत से जहां नगर सहित देहात में भी खुशी की लहर दौड़ गई वहीँ दौरान उनके समर्थकों ने मास्टर इस्लाम को फूल मालाओं से लाद दिया और खुशी का इजहार किया।

मास्टर इस्लाम ने कहा कि उनकी जीत जहाँ सर्वसमाज की जीत है और उन्हें 36 बिरादरियों का वोट मिला है और वह नगर का विकास करेंगे और उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में भी जब उनकी पत्नी नगर पंचायत की चेयरमैन बनी थी  उन्होंने नगर का बहुत विकास किया था। अब जब दोबारा उन्हें मौका मिला है, वह नगर का चहुमुखी  विकास करेंगे और हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए उन्होंने हमेशा प्रयास किया है और आगे भी करेंगे। सभी जातियों को एक साथ लेकर चलेंगे नगर के विकास के लिए नयी-नयी योजनाए लाकर नगर का भरपूर विकास करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उनकी जीत से अलग ही उत्साह देखने को मिला और नगर की जनता ने उन्हें पलको पर बैठाया। जीत में जहा भूरा मेम्बर, इरफान हाजी, काला मेम्बर, गय्यूर मेम्बर,आसिफ डायरेक्टर, वहाब त्यागी, उस्मान त्यागी, सोनू मेम्बर, हाफिज इंतजार, फुरकान बक्शी, मुर्सलीन बक्शी, भूरा मंसूरी, प्रवेज मेम्बर, मोइन त्यागी, डॉक्टर मूसा, नीटू त्यागी, मासूम मेम्बर, मुर्सलीन ठेकेदार, डॉक्टर सदाकत, नोमान अब्बास, ताहिर अंसारी, ताजीम, वसीम त्यागी, इसरार त्यागी, नोमान त्यागी, दानिश राइडर, सादिक़ पत्रकार, टीटू त्यागी, जीशान त्यागी, उस्मान कुरेशी, मेहरबान कुरेशी, नरमोहम्मद, सोनू त्यागी, सोनू कुरेशी, रियासत कुरेशी, लियाकत कुरेशी, नफीस कुरेशी, डॉक्टर शमशाद, रिजवान कुरेशी, नययुम मेम्बर, अबरार त्यागी, दिलशाद कुकरा, सलामा प्रधान, जमशेद मलिक, नोमान मलिक, किफायत त्यागी, वसीम ठेकेदार सहित अनेकों समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय