Saturday, July 27, 2024

इंडिया गठबंधन गैर जिम्मेदार, 2024 के लोकसभा चुनावों पर नहीं पडेगा कोई असरः सांसद बृजभूषण सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के चर्चित सांसद बृजभूषण सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को गैर जिम्मेदार बताते हुए जमकर कटाक्ष किया। उनका कहना था कि इंडिया गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा और लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ सीटें जीतकर एक बार फिर केंद्र में सत्तारूढ़ होगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मंगलवार को देर शाम भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शादी समारोह में शिरकत करने मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता नंदकिशोर पुंडीर के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष को गैर जिम्मेदार बताया और कहा कि ऐसे गठबंधन हमने बहुत देखे हैं, इंडिया गठबंधन का आगामी 2024 के चुनावों पर कोई फर्क नहीं पडेगा।

 

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा 500 साल के बाद अब राम मंदिर बना है। देश में लगातार भाजपा विकास कर रही है। 2024 का चुनाव भी बड़ी मजबूती से हम लोग जीतेंगे, इडिया गठबंधन का कोई भी चुनाव में असर नहीं होगा। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद भी हैं।

 

वह पिछले दिनों पहलवानों से हुए विवाद के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का नंदकिशोर पुंडीर भाजपा नेता के नेतृत्व में माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात वह शादी समारोह के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय