Friday, May 9, 2025

सहारनपुर में विदेशी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप

सहारनपुर। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने आए एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव किराए पर लिए गए एक कमरे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

आपको बता दे की मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में जिम्बाब्वे का एक छात्र केशरी सिंबराशे पढ़ने आया था और बादशाहीबाग में ही किराए के कमरे में रह रहा था। छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई उसका शव कमरे में पड़ा मिला।

 

घटना की खबर मिलते ही थाना मिर्जापुर कार्यवाहक प्रभारी मनोज चौधरी और बादशाहीबाग पुलिस चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और उसके साथियों को दे दी है।

 

बताया जाता है कि मृतक केशरी सिंबराशे निजेल ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आया था। जिसकी पढ़ाई डेढ वर्ष पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी मृतक मिर्जापुर व बादशाहीबाग में ही जगह बदल बदल कर रहे रहा था। स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय