Friday, May 10, 2024

इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा लोकसभा चुनाव: शिवपाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का मेरठ में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा।

दिल्ली जाते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर सपा नेत्री शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में शिवपाल यादव का स्वागत किया गया। इसके बाद वह उनके आवास पर पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं से बात की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने के लिए बना है और मजबूती के साथ पूरे देश में काम कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्नान किया कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ गया है। अब सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे पार्टी मजबूत हो और भाजपा का सफाया हो जाए।

इससे पहले रविवार को देवबंद में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बिना वजह राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है।

शिवपाल ने कहा कि देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि किसान और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। साथ ही उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय