Wednesday, May 21, 2025

एक मछुआरे की मौत पर भारत ने श्रीलंका से जतायी नाराज़गी

नयी दिल्ली। श्रीलंका के कच्चतिवू द्वीप के समीप एक श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज़ से एक भारतीय नौका के टकरा जाने से नौका में सवार चार मछुआरों में एक की मौत हो गयी और एक अन्य लापता है। इस घटना पर भारत ने श्रीलंका के साथ कड़ी नाराज़गी का इज़हार किया है।

 

विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि आज सुबह कच्चातीवू द्वीप से 5 समुद्री मील उत्तर में एक श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाैका के बीच टक्कर की सूचना मिली थी। जहाज पर सवार चार भारतीय मछुआरों में से एक की दुर्भाग्यवश जान चली गई और दूसरा लापता है। दो मछुआरों को बचा लिया गया है और उन्हें कांकेसंतुरई तट पर लाया गया है। लापता भारतीय मछुआरे की तलाश जारी है।

 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को तुरंत कांकेसंथुराई जाने और मछुआरों एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया गया है। यहां नयी दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। सरकार ने भारतीय मछुआरे दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर अपना सदमा और दुख व्यक्त किया। कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त भी आज बाद में श्रीलंकाई सरकार के साथ इस मामले को उठाएंगे।

 

बयान में कहा गया, “भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों को मानवीय और मानवतावादी तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा समझ का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाने चाहिए कि बल प्रयोग की पुनरावृत्ति न हो। सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। भारतीय मछुआरों से संबंधित मुद्दों को श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से उठाया जाता रहा है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय