Wednesday, April 23, 2025

जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्ण

हांगझोउ। भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।

गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।

पुरुषों की एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने पहला मौका बनाया, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके।

[irp cats=”24”]

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने इसके बाद भी कई बार मौके बनाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जापान की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय